कानपुर देहात पुखरायां – आज पुखरायां कस्बे में यौमे आशूरा (10 मोहर्रम) पूरे अकीदत, एहतराम और गम के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और इमाम हुसैन (अ.स.) व कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
नगर में जगह-जगह हुसैनी लंगर का आयोजन किया गया, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने आने वाले अकीदतमंदों का इस्तकबाल किया और पानी, शरबत व भोजन की व्यवस्था कर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन, शांति और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। यौमे आशूरा के मौके पर लोगों ने इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए हुए इंसाफ, सब्र और इंसानियत के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।
मोहम्मद फरीद शाह
जिला संवाददाता जन संदेश 24 न्यूज़ कानपुर देहात













