भीषण गर्मी के बीच भीमसेनी निर्जला एकादशी पर किया श्रद्धालुओं ने दीपदान व यमुना पूजन
मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज व गूदड़ स्थान के महन्त रविन्द्र अवस्थी की मौजूदगी में हुआ यमुना पूजन*
पूर्व भाजपा विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया यमुना पूजन*
श्याम पैलेस सांस्कृतिक मण्डल द्वारा किया गया प्रसाद वितरण
कालपी (जालौन) पवित्र यमुना नदी स्थित पीताम्बर घाट (पीलाघाट) में शुक्ल पक्ष की भीमसेनी निर्जला एकादशी पर आस्था का जन सैलाब देखने को मिला। मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज की अगुवाई में बिठुर कानपुर से आये विद्वान पंडितों द्वारा मां यमुना का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया तथा महा आरती के साथ दीपदान व प्रसाद वितरण किया गया।
गुरुवार को शुक्ल पक्ष की भीमसेनी निर्जला एकादशी पर मां प्रसादम सेवा न्यास व मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज के सानिध्य में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डाक्टर अरुण मेहरोत्रा द्वारा सबसे पहले विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां यमुना का पूजन अर्चन किया तथा दूध से स्नान कराकर उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाकर जगत के कल्याण की कामना की। यह पूरा पूजन कानपुर के बिठूर से पधारे आचार्य काली चरण जी द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके उपरांत दिव्य एवं भव्य संगीतमय मां यमुना की आरती सम्पन्न हुई तथा बाद में मां यमुना में दीपादान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस दौरान आस्था का सैलाब देखने को मिला तथा श्याम पैलेस सांस्कृतिक मण्डल द्वारा समोसा,आम व पेठा,बूंदी,टाफी का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर अनिल आचार्य,दीपक धवन,सन्दीप गुप्ता,राजू पाठक,हरिश्चन्द्र दीक्षित,प्रमोद प्रजापति,अरविन्द शर्मा,प्रेम कुमार गुप्ता,रामदत्त मोनस,शिव कुमार कनौडिया,पारस पुरवार,देवेन्द्र गुप्ता,ममता धवन,सुमन गुप्ता,डोली गुप्ता,रीतू कनौडिया,नीतू मिश्रा,अपेक्षा गुप्ता,अंशी धवन,ऊषा शुक्ला,बनिता,पूजा गुप्ता,मुरली,पियूष,प्रदीप तिवारी,कुलदीप शर्मा,रोहिणी शर्मा,अतुल शुक्ला,दिग्विजय सिंह,ऋषि पुरवार,आनन्द शर्मा,अपर्णा आनन्द शर्मा,संजय सविता,अरविन्द सोनी,यश गुप्ता,अंकित गुप्ता,सफल धवन,मंगल,राजेश गुप्ता,अतुल बड़ेरिया,कन्हैया मिश्रा,विवेक निगम,विजय गुप्ता,लाल गुप्ता,राधे चाचा,अमरीश अग्रवाल,राम सिंह सलौनिया आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार













