डंपर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत कानपुर देहात में सड़क किनारे सवारियां उतारने के समय हादसा जांच जारी

 

 

कानपुर देहात के राजपुर में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सवारियां उतार रहे ऑटो चालक को टक्कर मार दी इस हदासे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई घटना रविवार रात करीब 10:00 बजे पैलवार गांव के सामने मुगल सड़क मार्ग पर हुई मृतक की पहचान पटेल नगर निवासी अंकित पांडे 25 के रूप में हुई है जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे अंकित भोगनीपुर सवारियां लेकर राजपुर आए थे और अपनी आटो सड़क किनारे खड़ी कर सवारियो का का सामान उतार रहे थे इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी की भीषण थी की अंकित पांडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने अंकित के परिजनों को सुचना दी जिसके बाद उनकी पत्नी शालिनी पांडे मां मीनू और बड़े भाई अशोक अनिल मानू विशाल पांडे मौके पर पहुंचे अंकित शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया मृतक की ढाई वर्ष एक बेटी पीरू भी है हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया फरार डंपर चालक की तालाश की जा रही है परिजनों से से प्रार्थना पत्र मिलने पर मांगी की कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जाएगा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें