पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत बाजरा फसल का सत्यापन

कानपुर देहात। भूमि संरक्षण अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं किशवाखेड़ा प्रथम, किशवाखेड़ा द्वितीय तथा दिरवापुर में कराए गए फसलोत्पादन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाजरा फसल की स्थिति, गुणवत्ता, वृद्धि एवं कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकों का अवलोकन किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने संबंधित किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया।
सत्यापन के दौरान पाया गया कि परियोजना क्षेत्रों में बाजरा फसल की स्थिति संतोषजनक है तथा किसानों द्वारा विभागीय निर्देशों के अनुसार कृषि कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी, आवश्यक पोषण प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण संबंधी सुझाव भी प्रदान किए, जिससे बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं सत्यापन कार्य किए जा रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें