मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2009 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 29 आयुष्मान कार्ड बने

कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला-269 का आयोजन 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इनमें एक शहरी और 29 ग्रामीण पीएचसी शामिल रहे।
मेले में 58 चिकित्सकों और 123 पैरामेडिकल स्टाफ ने 2009 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। इनमें 1020 पुरुष, 753 महिलाएं और 236 बच्चे शामिल रहे। कोविड हेल्प डेस्क पर 827 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, लेकिन कोई भी मरीज कोविड जांच के लिए पात्र नहीं पाया गया। वहीं 29 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्य जांच के दौरान 207 बुखार के मरीज मिले। इनमें 58 की मलेरिया और 12 की टीबी जांच कराई गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। 43 मरीजों का नेत्र परीक्षण, 176 बच्चों का टीकाकरण और 77 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई।
मेले में 122 सर्दी-जुकाम, 152 पेट रोग और 285 त्वचा रोग से पीड़ित मरीज मिले। इसके अलावा 59 एनीमिया, 74 ब्लड प्रेशर और 56 हाई ब्लड शुगर के मरीज पाए गए। 40 गर्भवती महिलाओं की जांच में कोई भी हाई रिस्क नहीं मिली। चार संभावित क्षय रोगियों को चिन्हित किया गया, जबकि पांच मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मेले की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न पीएचसी का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. जी.पी. मिश्रा ने औनहां, रंजीतपुर और सिकंदरा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने दूसरावां, देवराहट, जरसेन और सरवँख पीएचसी का जायजा लिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक और अन्य चिकित्सा अधीक्षकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मेले का निरीक्षण किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें