
कानपुर देहात | पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक में जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के जन-अभियान “प्रशासन चला गाँव की ओर” से प्रेरित होकर पूर्व सैनिकों, पुलिस पेंशनर्स एवं सेवा-निवृत्त कर्मचारियों ने अपने राष्ट्रीय दायित्व “Back to Society” के अंतर्गत प्रशासन के संदेशों को जनपद के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया—
नारी समानता एवं सशक्तिकरण के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं की शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देना।महिलाओं में HPV (Human Papillomavirus) Vaccination के प्रति जागरूकता फैलाना।
विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्व सैनिकों, पुलिस पेंशनर्स एवं सेवा-निवृत्त कार्मिकों द्वारा प्रशासन के साथ सहयोग, समन्वय एवं अनुभव-साझेदारी। वीर परिवार सहायता योजना (NALSA) तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को गाँव-गाँव तक पहुँचाना, जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात से प्रेरणा ली गई। सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नागरिकों से सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान।
छोटे बच्चों में मोबाइल/सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव एवं लत के विरुद्ध अभिभावकों में जागरूकता। इस जन-जागरूकता मुहिम की पहल पूर्व सैनिक रामराज यादव (वेटरन), महासचिव IVO कानपुर देहात एवं संस्थापक MPRSS Sewa Society द्वारा की गई। बैठक का नेतृत्व कप्तान रामस्वरूप पाल (सेवानिवृत्त) ने किया, जिसमें जनपद की विभिन्न तहसीलों से आए पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने उपर्युक्त विषयों पर जनपद के प्रत्येक गाँव में जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।










