पटेल नगर में पाइप लाइन लीकेज से जल भराव सड़क पर पानी जमा दूषित पेयजल आपूर्ति की आशंका

 

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे के पटेल नगर में जल निगम की पाइपलाइन कई स्थानों पर लीकेज हो गई है जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नागरिकों ने दुषित पानी गरम घरो तक पहुंचने की आशंका भी जताई है पटेल नगर के दमनपुर स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में स्थापित पानी की टंकी से पूरे पटेल नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है वार्ड का अधिकांश हिस्सा सड़क किनारे बसा है जहां कई स्थानों पर पाइपलाइन में लिंकेज है इस्लाम की पेटी के सामने सड़क किनारे करीब एक महीने से पाइपलाइन लीकेज है इसके अलावा साबिर और नववो के घरो के सामने भी लंबे समय से पाइपलाइन से सैकड़ो लीटर पानी सड़क पर बह रहा है लीकेज बाले स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं सड़क किनारे पानी भरा रहने से आसपास के दुकानदारों और वार्ड के लोगों को आवा गमन में दिक्कत हो रही है जल भराव के कारण गंदगी और कीचड़ भी फैल रहा है जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई है पाइप लाइन में लीकेज के कारण जब पानी की सप्लाई बंद होती है तो कांदा पानी और कीचड़ पाइपलाइन में चला जाता है सप्लाई दोबारा शुरू होने पर यह दूषित पानी नालों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुता है जिससे पेयजल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं नागरिकों का आरोप है की जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद लीकेज की मरम्मत नहीं कराई गई है इस संबंध में जल निगम के जेई श्याम शंकर गुप्ता ने बताया कि लीकेज पाइप की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें