कालपी प्रेस क्लब की अहम बैठक में हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम की बनी रूप रेखा

 

कालपी (जालौन) रविवार को श्याम पैलेश गैस्ट हाउस में कालपी प्रेस क्लब कालपी की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी की अध्यक्षता संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान आर एन शुक्ला आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में पिछली कार्यवाई की पुष्टि के बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें सर्व प्रथम 30 मई को आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या 29 म ई को एक ब्रहद कार्यक्रम आयोजित करने पर संस्तुति हुई जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखकर कार्यक्रम को भव्यता के साथ सम्पन्न कराए जाने की बात कही।वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि उक्त आयोजन में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया जाए । रोहणी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखने के लिए नगर के स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाए। पत्रकार साथी सर्वेश शर्मा ने कहा कि नगर के उन मेधावी छात्र छात्रा ओं को सम्मानित किया जाए जिन्होंने वर्तमान परीक्षा ओं में टाप कर नगर तथा जनपद का नाम रोशन किया है। इसी तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर भी विचार किया गया ।और आगंतुकों के सम्मान और स्लपाहार पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी महामंत्री पवनदीप निषाद को दी गई। बैठक का संचालन महामंत्री ने किया बैठक में प्रमुख रुप से उपस्थित पत्रकारों में अशोक पुरवार शिवनारायण प्रजापति विवेक निगम संजीव नगाइच योगेश द्विवेदी मनोज पाण्डेय आरिफ रजा मंसूरी शिवांग शुक्ला आदि उपस्थित हुए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें