कुठौंद: हाजीपुर में ‘खूनी’ बना खुला कुआं, मानसिक रूप से कमजोर महिला की मौत से कोहराम

 

9 फरवरी को भी इसी कुएं ने ली थी एक जान, प्रशासन की अनदेखी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाकर कुएं से निकाला शव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

कुठौंद (जालौन) थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शनिवार शाम करीब 4: 30मिनट बजे एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहाँ एक 50 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। खास बात यह है कि इसी कुएं में बीते 9 फरवरी को भी एक महिला की मौत हो चुकी है, जिसके बावजूद प्रशासन ने इसे ढकने की जहमत नहीं उठाई।मानसिक रूप से विक्षिप्त थी मृतका:प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजीपुर निवासी शिव सिंह की पत्नी वीर कुमारी (50 वर्ष) मानसिक रूप से काफी कमजोर थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इस तरह के आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुकी थी। आज शाम करीब 4: 30मिनट पर जब वह अचानक घर से निकली और गांव के पुराने कुएं में जा गिरी, तो हड़कंप मच गया।गघटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद वीर कुमारी के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के निर्देश पर एसएसआई शीलबंत सिंह एवं उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम में कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, प्रवीण शर्मा, विनोद कुमार सहित महिला सिपाही भी शामिल रहीं, जिन्होंने मौके पर स्थिति को संभाला और परिजनों को सांत्वना दी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें