कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों से सीधा संवाद किया। सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, बीट व्यवस्था, रात्रि गश्त, संसाधनों की उपलब्धता, आवास और कल्याण से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। सम्मेलन में पुलिसकर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण पर भी विशेष चर्चा की गई।













