एनसीआर मुकदमे में दो आरोपी गिरफ्तार

कालपी (जालौन) ग्राम छौक निवासी पीड़ित संजीव ने मारपीट घटना में दोनों हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी जांच उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह के द्वारा की जा रही थी शुक्रवार के दिन उप निरीक्षक सिपाही रणजीत सिंह पुलिस बल के साथ आरोपियों को पकड़ने में लगे हुए थे वहीं सूचना मिलने पर गांव के समीप पहुंचकर उक्त गांव के निवासी मुकदमे के आरोपीगण इमरान पुत्र बरकत अली अरबाज उर्फ मुन्ना पुत्र रहीस समेत दोनों लोगों ने संजू को गाली गलौज करके मारपीट घटना को अंजाम दिया था उक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें