कालपी (जालौन) 20 वर्षीय पुष्पा पत्नी रोहित निवासी देवकली अपने पति की बाइक में बैठकर गुढा से शुक्रवार को सुबह अपने गांव जा रही थी तभी बाइक असंतुलित हुई उसी समय महिला बाइक से फिसल कर गिरकर घायल हुई तथा पति बाल बाल बचा घटनास्थल से घायल पत्नी को पति ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायल महिला मरीज की जांच की जांच दौरान स्वास्थ्य टीम को लगाकर इलाज शुरू किया इलाज दौरान डॉक्टर ने अवगत कराया की महिला खतरे से बाहर है डॉक्टर के आश्वासन पर मौजूद पति ने राहत की सांस ली।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













