अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 09 वाहनों पर कार्यवाही, ₹5.20 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

 

 कानपुर देहात में उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2026 की अपरान्ह से दिनांक 24 जून 2026 तक निदेशालय लखनऊ की टीम एवं सुभाष सिंह, खान अधिकारी कानपुर देहात द्वारा कानपुर-झाँसी राजमार्ग पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 150 वाहनों की जांच की गई। जांच में बिना वैध परिवहन प्रपत्र (एमएम-11/ई-रवन्ना आदि) के मौरम का परिवहन करते पाए गए 09 वाहनों के विरुद्ध तत्काल ऑनलाइन चालान की कार्यवाही की गई। संबंधित वाहनों पर कुल ₹5,20,740 (पांच लाख बीस हजार सात सौ चालीस रुपये) की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की गई, जिसे मौके पर ही राजकोष में जमा कराया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि नियमित निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे राजस्व हानि को रोका जा सके तथा खनन नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें