7 मोहर्रम पर इमली वाले सैयद बाबा के आस्ताने में मिलाद शरीफ का आयोजन, हुसैनी पैगाम से गूंजा माहौल

 

पुखरायां/कानपुर देहात। 7 मोहर्रम को वार्ड नंबर 3 स्थित चांद होटल के बगल में इमली वाले सैयद बाबा के आस्ताने पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शान में खिराज-ए-अकीदत पेश की।
इस अवसर पर मौलाना आशिक अली साहब (इमाम मस्जिद गरीब नवाज़), हाफिज इमरान साहब (इमाम आसमानी मस्जिद), हाफिज असद साहब एवं हाफिज महताब राईन साहब ने अपने बयानात में कर्बला के पैगाम को बयान करते हुए कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) ने हक और इंसाफ की खातिर अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी पेश कर इंसानियत को जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश दिया।
उलेमा-ए-किराम ने अपने संबोधन में अमन, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को मजबूत करने की अपील की। मिलाद शरीफ के बाद अलम शरीफ मुन्ना इमामबाड़ा से रवाना होकर वार्ड नंबर 3 के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बड़े इमामबाड़ा पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर खिदमत अंजाम दी।
कार्यक्रम में हुसैनी कमेटी के सदस्य उस्ताद इब्ने अली, उस्ताद कल्लू सिद्दीकी, कबीर खान, भूरा शाह, फैजान खान, बबलू अली, लतीफ़ खान, सोहेल खान,फरहान हुसैन, रेहान राईन, ईशान खान, कैश खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
पूरा कार्यक्रम धार्मिक सौहार्द, भाईचारे और हुसैनी जज़्बे से सराबोर रहा।

— मोहम्मद फरीद शाह
पत्रकार, जन संदेश 24 न्यूज़ चैनल, कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें