कालपी पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान

कालपी(जालौन) दो लोग आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी उप निरीक्षक ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 वीएनएस के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा‌।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी उप निरीक्षक दयाशंकर पुलिस बल साथ मंगलवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मंगरोल मजरा नवलपुरा निवासी गण मुकेश पुत्र मेवा लाल कल्लू पुत्र देवी दयाल दोनों लोग मामूली बात को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों को कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें