कानपुर देहात में 28वीं जोनल पुलिस वॉलीबॉल एवं किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला किक वॉलीबॉल में कानपुर देहात ने जीती ट्रॉफी

कानपुर देहात। कानपुर जोन की 28वीं अन्तर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड, कानपुर देहात में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर सहित इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर और कानपुर देहात की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए पुरुष वर्ग वॉलीबॉल मुकाबलों में इटावा, जालौन, कन्नौज और कानपुर देहात की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर देहात ने ललितपुर को हराकर शानदार जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात ने इटावा को 15-06 और 15-13 से पराजित कर चल वैजयन्ती ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी रामविलास एवं राधव ने निभाई।
प्रतियोगिता के अगले चरण में 23 जून को पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले तथा महिला वर्ग वॉलीबॉल के सभी मैच आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें