कानपुर देहात। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अकबरपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना अकबरपुर पुलिस एवं फायर सर्विस टीम ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक फायर सेफ्टी मानकों की जांच की गई।
संयुक्त टीम ने संस्थान संचालकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव कराने तथा आपातकालीन निकास मार्गों को हर समय अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने कोचिंग संचालकों एवं छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित जांच जारी













