रसूलाबाद कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध वर्ग महाअभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन कहिंजरी में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व विधायक निर्मला संखवार तथा पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुब्रत पाठक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है और सरकार विकास एवं जनसेवा के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकरक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्य जिला पंचायत जनार्दन सिंह ऋषि,अशोक मिश्रा सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।








