कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम में कुल 55 मामले सामने आए, जिनमें नई किरण टीम के सदस्यों द्वारा काउंसलिंग एवं समझाइश के बाद 09 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए, जबकि अन्य मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राज, महिला कांस्टेबल रीनू, रंजना सोनकर, शिवम पाण्डेय, पिंकी देवी तथा महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता का विशेष योगदान रहा।













