रूरा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के ₹2000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूरा कस्बे के शिवाजी नगर निवासी अनूप कुमार शर्मा ने थाना रूरा में तहरीर देकर बताया था कि 23 मई 2026 को उनकी दुकान रामजी इलेक्ट्रॉनिक में रखी गुल्लक से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने बिक्री के ₹20 हजार चोरी कर लिए। घटना के दौरान शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी अखिलेश उर्फ छोटू को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी सोनू उर्फ भोला को रूरा-झींझक नहर मार्ग स्थित गदनपुर श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के ₹2000 नगद तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों चोरी की नीयत से रूरा आए थे और दुकान खाली मिलने पर गुल्लक से रुपये चुरा लिए थे। दुकान मालिक के पहुंचने पर भगदड़ मच गई, जिसमें एक आरोपी पकड़ लिया गया जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने तीसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें