सड़क सुरक्षा अभियान में 251 वाहन चालकों के चालान

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 251 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। जनपदीय पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें