27 मध्यस्थता केंद्र में पक्षकारों से संवाद स्थापित कर डीएलएसए की सचिव ने आपसी समाधान पर दिया बल

कानपुर देहात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मध्यस्थता केंद्र पर पक्षकारों के मध्य आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएलएसए सचिव/न्यायाधीश  नूपुर श्रीवास्तव के द्वारा पक्षकारों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने पक्षकारों को बताया कि मध्यस्थता एक सरल, प्रभावी एवं सौहार्दपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान संभव है। इससे समय एवं धन की बचत होने के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध भी सुरक्षित रहते हैं।
बैठक के दौरान पक्षकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें आपसी समझ एवं सहमति के आधार पर विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित पक्षकारों ने भी मध्यस्थता प्रक्रिया को सकारात्मक बताते हुए इसकी सराहना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें