ग्राम पंचायत कुईया में 20 मई को लगेगा विधिक जागरूकता शिविर

उरई सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,खंड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 20.05.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह मई, 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 20.05.2026 को ग्राम पंचायत कुईया में ” बाल विवाह की रोकथाम एवं मानव संचालन की प्रकिया तथा नारी की उडान वन्दिसों की आजादी तक एवं महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के बारे में कानूनी जानकारी प्रदान करने हेतु” जागरूकता कार्यकम हेतु अपरान्ह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर मनीषा चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में  मनीषा चतुर्वेदी, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को ग्राम पंचायत कुईया में दिनांक 20.05.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें