कानपुर देहात अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यन्त कुमार मौर्य ने कहा कि सीवर टैंक गैस रिसाव से नगर पंचायत अकबरपुर तहसील अकबरपुर जनपद कानपुर देहात में साकेत उर्फ रमन पुत्र सुरेन्द्र कुमार, मुवीन पुत्र रफीक अली व सर्वेश कुमार पुत्र राविन्द की मृत्यु हो जाने पर जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश व शासनादेश में निहित प्राविधानो के अन्तर्गत प्रत्येक मृतक के वारिस को मु0 400000/- रूपया के अनुसार कुल मु० 1200000/-राहत सहायता जिला प्रशासन द्वारा मृतक के वारिसों के खाते में भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम हरीकिशनपुर म० ककरमऊ तहसील मैथा जनपद कानपुर देहात में डूबकर हुई 01 जनहानि में मृतक के वारिस के खाते में भुगतान कर दिया गया है।








