कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट और धर्मांतरण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-174/26 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस, धारा 3/4(2) पोक्सो एक्ट तथा उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त चन्दू मंसूरी उर्फ चांद पुत्र हामिद मंसूरी निवासी शंकर नगर कस्बा शिवली को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
वहीं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 22 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसमें अकबरपुर थाना से 1, भोगनीपुर से 3, मूसानगर से 1, देवराहट से 1, सट्टी से 3, सिकंदरा से 1, राजपुर से 4, मंगलपुर से 5, बरौर से 1 तथा शिवली थाना क्षेत्र से 2 व्यक्तियों का चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।








