पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की और निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें