ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 नाबालिग पीड़ित/अपहृत बालकों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों की खुशियां लौटाई

कानपुर देहात – अवगत कराना है कि दिनांक 16.05.2026 को समय करीब 16.25 बजे 02 बालकों की गुमशुदगी के संबंध में दिनाँक 17.05.2026 को दोनों अपहृत बालकों के पिता द्वारा गयी संयुक्त तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिस पर थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त बालकों की बरामदगी हेतु अथक प्रयास, लगन व अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गुमशुदा बालकों 1.पर्व सचान पुत्र रोहित सचान निवासी सिनेमा गली पुखरायां जनपद कानपुर देहात, उम्र 13 वर्ष, 2. अर्श पुत्र मो0अशफाक निवासी कस्बा व थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 11 वर्ष, को मुकदमा पंजीकृत किये जाने के 24 घण्टे के अन्दर दिनाँक 17.05.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद गुमशुदा हुए बच्चों को निगरानी में लेकर कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिवारजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार प्रकट किया गया तथा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें