शिकायतों के जिम्मेदारों ने समय से निस्तारण नहीं किया तो खैर नहीं- मनोज कुमार सिंह

कालपी जालौन अधिकारियों की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया वही मौके में 21 फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा को सुना कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में आधा दर्जन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित दिवस की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से सख्त लहजे में कहा कि दिवस की शिकायतों का अवलोकन ऑनलाइन के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाता है इसलिए शिकायतों के जिम्मेदार समय से निस्तारण कर जांच आख्या सहित तहसील की पटल में भेजने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा एवं गैर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेज कर कार्यवाही करा कर दम लूंगा मुझे हर हाल में दिए गए कार्यों को सत प्रतिशत करना ही होगा तहसीलदार अभिनव तिवारी ने संबंधित शिकायतों के जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज ही अपनी अपनी शिकायतों को तहसील पटल से प्राप्त कर समय के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें मौके में सीओ अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अवर अभियंता वाशिद अली पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल एडियो पंचायत द्वारका प्रसाद गुप्ता पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी कोतवाली कालपी इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें