जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक

 

कानपुर देहात तहसील सभागार अकबरपुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सर्राफा व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव एवं शंकाओं को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  द्वारा बुलियन/सोना न खरीदने की अपील का अनुपालन करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि धानमंत्री एवं मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक हैं। उनके आवाहन पर देशहित में आगे बढ़कर उनके निर्देशों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने व्यापारियों से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने, पूर्ण सहयोग करने, लोगों को जागरूक करने तथा पारदर्शिता एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सर्राफा व्यापारियों से अपील की कि वे बेसिक स्तर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आमजन को जागरूक करें।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर (खंड-2) अच्छे लाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर (खंड-1) अमित कुमार अग्रवाल, असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर (खंड-2) श्याम रीत वर्मा, राज्य कर अधिकारी विवेक बिश्नोई सहित संबंधित अधिकारीगण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें