जनपद कानपुर देहात में फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा न्यूनतम वेतन व अन्य सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के संबंध में मण्डलायुक्त कानपुर विजयेन्द्र पांडियन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर की उपस्थिति में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित

कानपुर देहात – आज दिनांक 14.05.2026 को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार कक्ष, कानपुर देहात में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मण्डलायुक्त कानपुर श्री विजयेन्द्र पांडियन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर की उपस्थिति में की गई। गोष्ठी में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल सहित जनपद की समस्त फैक्टरियों/कम्पनियों के प्रबंधन एवं मालिकों ने भाग लिया। गोष्ठी में फैक्ट्री कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन, श्रमिक कल्याण एवं अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के उचित हितों की रक्षा करते हुए औद्योगिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना था। मण्डलायुक्त  विजयेन्द्र पांडियन, पुलिस उपमहानिरीक्षक  हरीश चन्दर, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों द्वारा किये जा रहे किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सभी फैक्ट्री प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं किः
⏺️श्रम कानूनों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
⏺️कर्मचारियों को नियमानुसार समय पर वेतन भुगतान किया जाए।
⏺️अन्य सेवा संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी फैक्ट्री मालिकों एवं प्रबंधकों से अपील की गई कि वे कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें, ताकि जनपद में औद्योगिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  विधान जायसवाल, श्रमायुक्त, उपायुक्त उद्योग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें