सिकंदरा मे स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं हंगामा प्री -पेड सिस्टम से परेशान लोग बोले पुराने मीटर वापस लगाओ

 

 

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में बिजली की अनियंत्रित व्यवस्था और स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों को लेकर उपभोक्ताओं विरोध प्रदर्शन किया आजाद नगर पटेल नगर और अशोकनगर के दर्जनों नागरिक सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और अपनी नाराज़गी व्यक्ति की उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्याओं का जल्द निस्तारण की मांग की उन्होंने आरोप लगाया कि जब से कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से बिजली आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल जमा होने के बावजूद बिना किसी सूचना या स्पष्ट कारण के अचानक बिजली काट दी जाती है दोपहर के समय अचानक बिजली काटने से बच्चों और बुजुर्गों को भी सर गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नाराज उपभोक्ताओं ने मांग की है की वर्तमान स्मार्ट मीटरों को हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाए जाएं ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू हो सके इस पूरे मामले पर संबंधित जूनियर इंजीनियर जेई ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर वर्तमान में प्री -पेड मोड पर कार्य कर रहे हैं उन्होंने स्पष्ट किया की जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला जाता है उनकी आपूर्ति सिस्टम द्वारा स्वत ही काट दी जाती है उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करते ही आपूर्ति पुनः चालू हो जाती है अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया की विभाग संभवत अगले महीने से इन मीटरों का पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की योजना बना रहा है यदि यह योजना लागू होती है तो रिचार्ज खत्म होने पर अचानक बिजली कटने वाली समस्या से उपभोक्ताओं को पूरी तरह निजात मिल जाएगी

 

संवाददाता साहिल कटियार सिकंदरा राजपुर 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें