उरई । आज दिनांक 22.04.2026 को समय 04:30 बजे अपरान्ह उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये अध्यक्ष/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की द्वितीय बैठक नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय/परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष/ नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत की महत्वता के बारे में बताया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादों में पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक संख्या में पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके। बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी, परामर्शदाता, श्री के०के० प्रजपाति, के द्वारा बताया गया कि 04 वैवाहिक मामलो में वार्ता सफल रही। सदस्य / मध्यस्थगण विनोद प्रकाश ब्यास व सुलेखा सिंह द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मीडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, एवं विद्वान अधिवक्तागण महासचिव साधना त्रिपाठी, सुनीता सिंह, बृजराज रिछारा, संजीव तिवारी, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकान्त पाठक, रामजी शाक्य, अब्दुल रहमान, रश्मि एवं न्यायालय कर्मचारी राजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।





