भोगनीपुर विधानसभा में प्रत्येक सेक्टर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम नवभारत निर्माण दिवस के रूप में मनाया जाएगा-राघव अग्निहोत्री

पुखरायां में सपा की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन, हर बूथ को मजबूत करने का लिया संकल्प।

पुखरायां कानपुर देहात- आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमे भोगनीपुर विधानसभा के संगठन के पदाधिकारी एवं मुख्यरूप से अमरोधा ब्लॉक और मलासा ब्लॉक के सभी जॉन इंचार्ज, सेक्टर प्रभारी,सह सेक्टर प्रभारी,बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए उपस्थित रहे,बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब ,राममनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, और श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती को नवभारत निर्माण दिवस के रूप मनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।। और बताया गया कि यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें भोगनीपुर विधानसभा के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा, और बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने की। बैठक में सेक्टर प्रभारी, जोन इंचार्ज तथा बीएलए प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में भोगनीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की और बड़ी में जीत सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें समाजवादी पटका पहनाया और उनका उत्साहवर्धन किया।। और भरोसा दिया कि वह अपने छोटे से छोटे पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे और उनके हर सुख – दुख में खड़े रहेंगे,ओर कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे।।उन्होंने कहा कि हर वर्ग और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा और गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करना होगा, जिससे 2027 में जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके।
जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करें और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार रहें।
बैठक में वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और स्मार्ट मीटर जैसी समस्याओं को उठाने पर भी चर्चा की गई।।
और कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के सह सेक्टर प्रभारी छोटे विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन के उपरांत आज उनके चित्र पर माल्यार्पण और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।।
आज भोगनीपुर विधानसभा की की बैठक में पुखरायां कस्बा निवासी डॉ स्वर्णिम सचान को विधानसभा उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा और विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सौंपी, स्वर्णिम सचान ने भरोसा दिया आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।। ओर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।।
इस मौके पर मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मलासा महावीर धीरज संखवार, ब्लॉक अध्यक्ष अमरोधा ध्रुलाल प्रजापति, विधानसभा महासचिव मंजय यादव, युवजन पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जॉन प्रभारी, काशिफ खान,जॉन प्रभारी उवैस दिवान,जॉन प्रभारी शेरपुर गुढ़ा प्रधान वीर सिंह गुड्डू यादव,जॉन प्रभारी जिला पंचायत सदस्य रामनारायण कठेरिया,जॉन प्रभारी बरोर इमरान अली,सेक्टर प्रभारी काजिम अली,जीतू शर्मा, नरेंद्र पाल, अबू आजमी,शिवम यादव उत्तम ठाकुर,अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम किया जाएगा और भोगनीपुर विधानसभा में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें