बेमौसम वर्षा एवं आकाशीय विद्युत व ओलावृष्टि से सूरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु दिशा-निर्देश जारी

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार कानपुर देहात में दिनांकः 07.04 2026 व 09.04.2026 तक बेमौसम वर्षा एवं आकाशीय विद्युत व ओलावृष्टि की सम्भावना व्यक्त की गयी है. जिसके दृष्टिगत बेमौसम वर्षा एवं आकाशीय विद्युत व ओलावृष्टि से सूरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु दिशा-निर्देश जारी किये जाते है।

“क्या करें और क्या न करें

मौसम की जानकारी अवश्य रखें।
छोटे बच्चों को वर्षा के पानी में खेलने रोके।
वर्षा के दौरान बिजली से चलने वाले उपकरणों का प्लग निकाल दें।
खेतो में काम कर रहें है तो मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान में शरण लें।
खेतों में कटे पडे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
वर्षा के दौरान कच्चे मकान, जर्जर छत के नीचे शरण न लें।
वर्षा के दौरान घर से बाहर न निकलें।
विद्युत तार, पोल के समीप न खडें हो।
वर्षा के दौरान सफर न करें।
तैराकी या नौकायान न करें।
धातु से बने छाता का प्रयोग न करें।
ऊचे पेड़ों के नीचे शरण न लें।
आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें।
अन्य प्राकृतिक आपदओं से सूरक्षा एवं बचाव तथा क्या करें क्या न करें के बारे में अधिक जानकारी हेतु सचेत मोबाइल ऐप का प्रयोग करें। आपदा की स्थिति होने पर आपदा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें