योजनाओ से लाभ चाहिए तो फार्मर रजिस्ट्री कराइये

कानपुर देहात 15 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए अवशेष रह गये किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने के लिए  समस्त तहसीलो/विकास खण्डों के सभी ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा विशेष कैम्पों का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री तैयार करायी जा रही है जिसके लिए उप कृषि निदेशक कानपुर देहात हरीशंकर भार्गव ने कृषक भाईयों से अपील की है कि जिन कृषक भाईयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही कराई गयी है वे अविलम्ब फार्मर रजिस्ट्री करा लेवे नही तो किसान सम्मान निधि के साथ-साथ उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा कृषि यंन्त्र पर अनुदान का लाभ नही मिल पायेगा जिन कृषक भाईयों को नाम आधार और खतौनी में मिस मैच है वह या तो खतौनी के अनुसार आधार में नाम संशोधित करा लें अथवा आधार के अनुसार खतौनी में नाम संशांेधन करा सकते है खतौनी में नाम संशोधन के लिए सम्बन्धित तहसील मे नाम सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दे दे सकते है। तहसीलदार महोदय संज्ञान मे लेते हुए खतौनी मे नाम संसोधन कराने की कार्यवाही सीघ्र कराने के लिए उनसे आशा की जाती है यह फार्मर रजिस्ट्र समस्त कृषक भाईयों के लिए अनिवार्य है इसके बिना कोई विभाग से कोई भी लाभ पाना अब सम्भव नही होगा। साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है कि 15 मई 2026 के बाद फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित किसी भी योजना से अनुदान मिल पाना सम्भव नही हो सकेगा।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें