मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियों का प्रकाशन, 23 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति एवं सुझाव

कानपुर देहात।उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर देहात ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराए जाने के उपरान्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियों का दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है।

प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, माती मुख्यालय, कानपुर देहात में जनसामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य को सूचित किया है कि प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह 23 अक्टूबर 2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, माती मुख्यालय, कानपुर देहात में उपलब्ध करा सकता है, ताकि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें