कालपी (जालौन): कोतवाली कालपी क्षेत्र में पदारक गुम्मठ के पास पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि निकासा मोहल्ले में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान जमाल, रसीद, अब्दुल अकरम उर्फ कल्लू और मेहराज के रूप में हुई है, जो सभी रामचबूतरा मोहल्ले के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान मौके से ताश के 52 पत्ते और फड़ व जामा तलाशी मिलाकर कुल ₹4,365 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार









