अकबरपुर में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री, डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात। अकबरपुर इंटर कॉलेज स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनपदवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रामलीला मैदान, रामलीला मंच, रावण दहन स्थल और मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन के रास्तों और पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें