मिशन शक्ति 6.0 के तहत एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कानपुर देहात। थाना अकबरपुर परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रतिभाग कर महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिंसा, उत्पीड़न या किसी संकटपूर्ण परिस्थिति से प्रभावित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही स्थान पर पुलिस, चिकित्सा, कानूनी सहायता और मनोसामाजिक परामर्श जैसी सुविधाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के अन्याय, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और बिना भय के पुलिस से संपर्क करें।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी अप्रिय घटना की जानकारी परिजनों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें