अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान में 05 वाहनों से ₹3,68,880 का जुर्माना वसूल

 

एक वाहन द्वारा जुर्माना जमा न करने पर थाना रनियां की अभिरक्षा में दिया गया वाहन

कानपुर देहात।जिलाधिकारी, कपिल सिंह के निर्देशन में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी, भोगनीपुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) तथा खान अधिकारी, कानपुर देहात की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 05 वाहनों से ₹3,68,880 (तीन लाख अड़सठ हजार आठ सौ अस्सी रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, एक वाहन द्वारा जुर्माना जमा न किए जाने पर उसे अग्रिम आदेशों तक थाना रनियां की अभिरक्षा में दिया गया।
खान अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें