पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर विस्फोट में घायल समर्थक की मौत

 

फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के आवास पर बीते 17 मार्च को हुए विस्फोट में घायल उनके समर्थक व पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान निवासी नूरपुर की मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि उदय प्रताप उर्फ भैयालाल चौहान विस्फोट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले करीब दो सप्ताह से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। मंगलवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुधवार दोपहर बाद उनका शव पैतृक गांव नूरपुर पहुंचने की संभावना है। घटना को लेकर गांव में शोक के साथ-साथ एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि 17 मार्च की देर शाम पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद से ही मामले की जांच जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की शव का पोस्ट मार्टम कराकर आगे की कार्यवाही होंगी|

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें