
कानपुर देहात माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश को दिसम्बर 2027 तक बाल श्रम से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। उक्त के क्रम में प्रमुख सचिव, श्रम, उ0प्र0, लखनऊ एवं श्रम आयुक्त, उ0प्र0, कानपुर द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के आठ आकांक्षीय जनपदों के साथ कानपुर मण्डल व देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदो को बाल श्रम से मुक्त कराने के सम्बन्ध में बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हाकन, अवमुक्तीकरण एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपने आदेश द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, कानपुर देहात द्वारा जनपद कानपुर देहात में गठित “जिला टास्क फोर्स“ को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के क्रम मे जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात के द्वारा जिला टास्क फोर्स का गठन करते हुए बाल श्रम रोकने के दिये गये निर्देश के अनुपालन मे राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा आज को जनपद कानपुर देहात के सेवायोजक एसोसिएशन एवं कारखाना प्रबन्धन के प्रतिनिधियों के मध्य “बाल श्रम उन्मूलन- समस्या एवं समाधान विषय“ पर एक संगोष्ठी का आयोजन मेसर्स बनास डेयरी (अमूल), माती, कानपुर देहात में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज, कानपुर देहात उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजीव शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, आई0आई0ए0, कानपुर देहात, सचिन गर्ग, सचिव, आई0आई0ए0, कानपुर देहात, संजय गुप्ता, अध्यक्ष, लधु उद्योग भारती, कानपुर देहात, अनुराग मालवीय, मण्डल अध्यक्ष, लधु उद्योग भारती, कानपुर, राजीव, महेश्वरी, सदस्य, लधु उद्योग भारती, कानपुर देहात के अतिरिक्त विशु गुप्ता, उपाध्यक्ष, लधु उद्योग भारती, कानपुर देहात तथा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न कारखानो/प्रतिष्ठानों के सेवायोजक उपस्थित रहे। श्रमिक संगठन की तरफ से सुरेन्द्र कुमार गौतम तथा मेसर्स बनास डेयरी(अमूल) के प्रबन्धन तंत्र एवं श्रम विभाग की पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी के प्रारम्भ में मेसर्स बनास डेयरी (अमूल), माती, कानपुर देहात के प्रबन्धन द्वारा आये हुए अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा बाल श्रम विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित लोगो से बाल श्रम को रोकने की दिशा मे अपना योगदान देने की अपील की गई। सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा बाल श्रम के दुष्प्रभाव के विषय मे बताया गया कि बाल श्रम करने वाले श्रमिक शिक्षा से वंचित होते ही है, साथ ही बाल श्रमिक अपनी बाल अवस्था से सीधे प्रौढावस्था पहुंच जाता है, जिससे राष्ट्र को युवाशक्ति नही मिल पाती है। मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए हिमांशु सिंह, अपर जिला जज द्वारा बाल श्रम के विधिक पक्ष पर विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही यह भी अपील की गई कि बाल श्रम सिर्फ कानून का पालन कराकर ही नही रोका जा सकता बल्कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए समाज के सभी वर्गो मे जागरूकता की आवश्यकता है, जिस कडी़ मे आज का कार्यक्रम सभी के लिये उपयोगी होगा। कार्यक्रम मे राजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि जनपद कानपुर देहात की कारखानों मे यथा सम्भव बाल श्रम के निषेध किया गया है। आज के कार्यक्रम के माध्यम से एसोसिएशन के सभी सदस्यो को अपने कारखाने के मुख्यद्वार पर बाल श्रम निषेध अथवा 18 वर्ष से कम आयु के श्रमिकों का प्रवेश वर्जित है अंकित कराने हेतु निर्देश कर दिया जायेगा। कार्यक्रम मे बोलते हुए अनुराग मालवीय द्वारा भी बाल श्रम को रोकने के लिये सेवायोजक संगठन की तरफ से पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। अतः उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगोष्ठी की समापन किया गया।
उक्त अभियान के क्रम मे तहसील डेरापुर एवं रूरा मे बाल श्रम रेस्क्यू का संयुक्त अभियान संचालित किया गया जिसमे 07 प्रतिष्ठानो मे 08 किशोर श्रमिक चिन्हित किये गये तथा प्रतिष्ठान स्वामियो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अपनाई गई। अभियान मे मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रभारी ।भ्ज्ए बाल संरक्षण अधिकारी एवं चाइल्ड लाइन के सदस्य सम्मिलित हुए। जनपद कानपुर देहात प्रतिष्ठान के सेवायोजको से यह अपील भी की गई कि वे बाल/किशोर श्रमिको से काम न कराये।










