कानपुर देहात के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम वैना मे 11,000 वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत मे गुस्साए ग्रामीणों ने भारी प्रदर्शन किया है मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमित सविता पुत्र मुलायम सिंह के रूप में हुई हैं अमित सोमवार 20 अप्रैल रात को खेत से भूसा भरकर घर लौटें थे और ट्राली खाली करते समय उपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की नलकूप विधुत लाइन की चपेट में आ गए ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कडी कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि जर्जर तारों के कारण क्षेत्र में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं घटना के बाद गुस्साए लोगों से बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था मौकै पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहें हैं
संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर सिकंदरा राजपुर से











