कानपुर नगर। थाना पनकी क्षेत्र के गैस प्लांट स्थित केके धर्म कांटा के पास देर रात पेट्रोलिंग कर रहे युवकों पर दबंगों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत होकर आरोपियों ने युवकों की गाड़ी में कार से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित युवकों में राज सिंह उर्फ रूद्र, शौर्य, ऋषभ सिंह और आशुतोष दीक्षित शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने नशे की हालत में हमला किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
आरोपियों के नाम सीपू सिंह, शेर सिंह और गजेन्द्र सिंह बताए जा रहे हैं, जो स्थानीय निवासी हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता: साहिल कटियार









