विंटर कैंप में चैंपियन रही कक्षा 7 की छात्रा को प्रबंधक ने पूरे वर्ष की फीस माफ कर किया सम्मानित

विद्यालय के प्रबंधक प्रतिभाशाली छात्र को उपहार देकर सम्मानित करते हुए

जालौन  इंदिरा नगर स्थित मधु टण्डन पब्लिक स्कूल इन दिनों छोटे बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिये विद्यालय प्रबन्धक डाक्टर नरेश मैहर के नेतृत्व दिनों दिन प्रगति कर रहा है ऐसे में विधालय के डायरेक्टर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि मंयक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तथा डाक्टर शुभम् मिश्रा की अटूट मेहनत के चलते बच्चों में अच्छे संस्कार देने के लिये पूरे विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से नित रोज नये प्रयोगों के माध्यम से संस्कारित किया जा रहा है डाक्टर शुभम् मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में विन्टर कैम्प आयोजित किया गया था जिसमे कक्षा 7 वीं की छात्रा आराध्या निषाद पुत्री रामवरन निषाद व मां ममता निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसे ध्यान में रखकर छात्रा के टेलेन्ट को देखते हुये स्कूल की ओर से उक्त छात्रा की स्कालरशिप के रूप में पूरे वर्ष की फीस माफ की गई जिसकी प्रसन्नशा छात्रा के अभिभिवकों के अलावा नगर वासियों ने की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें