उप जिलाधिकारी कृषक को फार्मर रजिस्ट्री प्रमाण पत्र देते हुए।
कालपी जालौन एसडीएम ने तहसील के समस्त ग्रामों में चल रही फॉर्म रजिस्ट्री शिविर पर पहुंच कर फार्मर रजिस्ट्री कार्य को सत प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक बिंदुओं में निरीक्षण किया वहीं पर मौजूद कृषक को फार्मर रजिस्ट्री कराकर प्रमाण पत्र सौपा।
गुरुवार के दिन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ग्राम काशी खेड़ा फार्मर रजिस्ट्री शिविर में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मौजूद लेखपाल राघवेंद्र निरंजन ने शिविर में उक्त गांव के निवासी कृषक मुन्नालाल पुत्र गंगाधर की फार्मर रजिस्ट्री कराकर एसडीएम ने आये हुए शिविर कृषक को प्रमाण पत्र देकर शिविर में मौजूद लेखपाल को फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र सत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











