अनिल कुमार गुप्ता बने सनातन समाज पार्टी के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुखरायां निवासी अनिल कुमार गुप्ता को सनातन समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष (कानपुर देहात) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सनातन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबल प्रताप सिंह गौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत अनिल कुमार गुप्ता को जनपद कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
नियुक्ति के बाद अनिल कुमार गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सनातन समाज पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कानपुर देहात की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने अनिल कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें