कुठौंद जालौन। यह मामला ग्राम शंकरपुर में स्टेट हाईवे के पास बने आवासीय मकान के पीछे लगा विधुत पोल अप्रैल माह में आई तेज आंधी के कारण खम्भा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी शिकायत कुठौंद बिजली घर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी एसडीओ के पास नीरज देवी पत्नी चंद्र प्रकाश निवासी शंकरपुर के द्वारा कई बार की गई। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इतने बेखौफ रहते हैं। कि वह किसी की शिकायत पर अमल ही नहीं करते शायद यह लोग जनहानि होने का इंतजार करते रहते है जब जनहानि हो तभी हम उसका सुधार करें। शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके की स्थिति देखने नहीं जाता है और ना वह उसे सुधार करने की प्रक्रिया करता है। इस क्षतिग्रस्त खंभे के कारण मकान में रह रहे लोगों के मन में लगातार एक डर उत्पन्न हो रहा है। कभी भी यह क्षतिग्रस्त विद्युतकी लाइन मौत को दावत दे सकती है। इसलिए शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को उप जिला अधिकारी जालौन के पास तक भी पहुंची लेकिन फिर भी आज तक विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त खंबे को नहीं बदल गया। अब देखना यह है कि शिकायतकर्ता द्वारा उच्च अधिकारी के पास शिकायत करने का असर विद्युत विभाग पर कितना पड़ता है।













