कानपुर देहात पुलिस के 9 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी ने दी बधाई

कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। जनपद में तैनात 9 आरक्षियों ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। कर्तव्य निर्वहन के साथ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर इन पुलिसकर्मियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी नवपदोन्नत उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि कानपुर देहात पुलिस की कार्यसंस्कृति, समर्पण और उत्कृष्टता का भी प्रतीक है। एसपी ने सभी को ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने नए दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद, प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी सभी नवपदोन्नत उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सेवाकाल की कामना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें