कानपुर नगर में नए पते पर संचालित हुआ आधार सेवा केंद्र, आधार संबंधी सभी समस्याओं का होगा समाधान

कानपुर नगर। आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए आधार सेवा केंद्र अब अपने पुराने स्थान से स्थानांतरित होकर नए पते पर संचालित हो रहा है। यह केंद्र बीएसएनएल कार्यालय की प्रथम मंजिल, एसबीआई मुख्य शाखा के सामने स्थित है।
केंद्र के मैनेजर अमलेश्वर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए नागरिक केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधार से जुड़ी किसी भी परेशानी में लोग उनकी शाखा में आकर उचित सलाह और आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आधार संबंधी कार्यों के लिए नए पते पर स्थित आधार सेवा केंद्र पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।

संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें